logo

रांची : अवैध खनन मामले में आज साहिबगंज DC से ईडी करेगी पूछताछ

ed_2.jpg

रांची:
अवैध खनन मामले में सोमवार यानी आज साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से एड़ी पूछताछ करेगी। ईडी ने 11 बजे उन्हें ऑफिस आने को कहा है। बता दें कि ईडी ने उन्हें 23 जनवरी को समन भेज कर तलब किया था। जानकारी हो कि अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी कर रही है। इसी में साहिबगंज डीसी को नोटिस भेजा गया था।

1000 करोड़ का अवैध खनन हुआ
ईडी ने अब तक की जांच में पाया है कि साहिबगंज में अप्रैल 2020 से मार्च 2022 के बीच 1000 करोड़ का अवैध खनन हुआ है। मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा संरक्षण में हुए अवैध खनन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की शीमिल थे। इस पूरी अवधि में साहिबगंज के डीसी रामनिवास थे। ऐसे में उन्हें ईडी ने उन्हें समन किया है। इस मामले में साहिबगंज के डीएमओ विभूति कुमार से ईडी ने पहले पूछताछ की थी। विभूति कुमार ने ईडी को दिए बयानों में कबूल किया था कि अवैध खनन से अर्जित राशि का हिस्सा उन्होंने पूजा सिंघल के करीबी सुमन कुमार को दिया था।

मुख्यमंत्री से भी हुई थी पूछताछ

गौरतलब है कि झारखंड में 1000 कारोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पिछले साल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछताछ की थी। सीएम से पूछताछ के बाद यह तय हो गया था कि अब कुछ नौकरशाहों को भी ईडी समन करेगी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद अवैध खनन और उससे जुड़ी कार्यों को लेकर साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव,एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के साथ उच्चस्तर अधिकारियों को समन होना तय था। उसी कड़ी में साहिबगंज से पूछताछ के लिए तलब किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:-https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT