रांची:
ED ने राज्यसभा हॉर्स ट्रेडिंग-2016 (Rajya Sabha Horse Trading-2016) मामले में शीर्ष पुलिस अधिकारी और रांची एससपी को पत्र लिखा है। पत्र में राज्यसभा हॉर्स ट्रेडिंग-2016 से संबधित दस्तावेज की मांग की गई है। बता दें कि इस मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसमें आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता (Anurag Gupta) और तत्कालीन सीएम के प्रेस सलाहकार को अभियुक्त बनाया गया। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इसके बाद इस मामले में तत्कालीन सीएम रघुवर दास (Raghuvar Das) को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। साथ ही इस मामले में पीसी एक्ट की धाराएं जोड़ी गयी हैं। पीसी एक्ट की धाराएं जोड़े जाने के बाद इस मामले की जांच डीएसपी को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी के स्तर से इस मामले को बंद करने की अनुशंसा की गयी थी। वहीं पुलिस से मिलनेवाले दस्तावेज में तथ्यों की कानूनी नजरिये से समीक्षा के बाद प्राथमिकी FIR दर्ज करने पर अंतिम निर्णय होगा।
