रांची:
दशहरा (Dussehra) के मौके पर राजधानी में मौसम विभाग (weather department) की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए रावण दहन कार्यक्रम (Ravan Dahan Program) में भी भी कुछ बदलाव किए गए है। इस साल पंजाबी हिंदू बिरादरी की तरफ से रांची के मोरहाबादी (Morhabadi of Ranchi) में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।

वाटर प्रूफ होगा पुतला
बता दें कि हर साल विजयदशमी के दिन रावन का पुतला दहन किया जाता है। इस साल 5 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रावन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जायेगा। बिरादरी के अरुण चावला ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल बारिश को देखते हुए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण पर है। आतिशबाजी का कार्यक्रम भी रखा गया है। कम बारिश होने पर आतिशबाजी का कार्यक्रम पूर्व की तरह ही होगा।

मुख्यमंत्री तीर मारकर करेंगे पुतला दहन
मोरहाबादी में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनाया गया है। वे ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले को तीर मार कर जलाएंगे। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर पुतलों को मोरहाबादी मैदान तक ले जाने की तैयारियां भी महानवमी के दिन पूरी कर ली जायेगी। मौसम विभाग ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।