logo

रांची ईदगाह में नहीं होगी ईद-उल-अजहा की नमाज, बारिश को लेकर अंजुमन ने लिया फैसला

1943.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ईद-उल-अजहा (बकरीद) 29 जून को है। रांची सहित राज्य भर में सुबह ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। लेकिन इस साल रांची के हरमू रोड स्थित रांची ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा नहीं की जाएगी। यह फैसला अंजुमन इस्लामिया रांची ने लिया है। अंजुमन के महासचिव डॉ. तारिक हुसैन ने इस संबंध में सूचना जारी की है। दरअसल रांची में बारिश को लेकर अंजुमन ने यह निर्णय लिया है। अंजुमन इस्लामिया ने यह तय किया है कि रांची ईदगाह की जगह ईद उल अजहा की नमाज अपर बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे अदा की जाएगी।

Trending Now