द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा में अकीदत और मसर्रत के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इस्लाम धर्मावलंबियों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मिथिलेश ठाकुर गढ़वा ईदगाह, उंचरी मस्जिद और मदरसा तब्लीगुल इस्लाम सहित अन्य स्थानों पर पहुंचे। ईद की नमाज के बाद उन्होंने लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी।
मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है। इस दौरान सभी लोग आपसी बैर-भाव भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। यह पर्व आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि एक महीने रोजा रखने के बाद यह पर्व आता है। ईद का चांद दिखने के बाद पूरी दुनिया में ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम भाई विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य स्थानों पर नमाज पढ़कर देश और समाज की अमन, चैन, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की दुआ करते हैं। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हमारा देश हमेशा एकजुट रहे, संविधान सुरक्षित रहे और हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी हमेशा भाईचारे के साथ रहें। उन्होंने कामना की कि गढ़वा सहित पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बना रहे। गढ़वा के लोग आपसी भाईचारे की ऐसी मिसाल बनें कि यह पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बने।
.jpg)