logo

लातेहार : संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत

crime_216.jpg

लातेहार:
लातेहार जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सदर थानाक्षेत्र के नवागढ़ गांव में दो भाइयों के बीच संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर जान ले ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है। बड़े भाई का नाम मनोज प्रसाद और छोटे भाई का नाम दिलीप प्रसाद है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


बड़े भाई ने पिस्तौल निकालकर छोटे भाई को मारी गोली
 ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ गांव के मनोज प्रसाद और उनके भाई दिलीप प्रसाद के बीच पिछले 1 साल से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर शाम दोनों भाइयों के बीच एक बाद फिर विवाद हुआ। विवाद के दौरान अचानक बड़े भाई ने पिस्तौल निकालकर छोटे भाई को गोली मार दी। गोली छोटे भाई के गर्दन में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गया। 


आरोपी भेजा गया जेल
 पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद हम दलबल के साथ नवागढ़ गांव पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को चंदवा थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि भूमि विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।