logo

मांडर उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की का पंचायतों में चुनावी दौरा, कहा-बेटी की तरह करूंगी काम

nnnnn.jpg

रांचीः
मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने लापुंग प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का चुनावी दौरा किया। जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता और आम जनों को संबोधित करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हम इस क्षेत्र का विकास नेता के रूप में नहीं बल्कि एक बेटी के रूप में करेंगे। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत भाजपा ने मेरा पिता बन्धु तिर्की को फंसाने का काम किया और इसका जवाब आप मांडर की जनता को देना होगा।

 

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में जिस प्रकार आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, दलितों, और सामान्य वर्ग के आमजनों को प्रताडित और झलने का काम किया यह किसी से छिपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई से निम्नवर्गीय मध्य वर्गीय, परिवार  त्रस्त है भाजपा ने थाली से निवाला छीनने का काम किया है।


सामाजिक ताना-बाना खत्म कर रही भाजपा 
जनसंपर्क और चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि भाजपा के लोग धार्मिक उन्माद फैलाकर सामाजिक ताना-बाना को खत्म करने का हमेशा प्रयास करती है। लेकिन हमें विश्वास है कि मांडर की जनता महंगाई, धार्मिक उन्माद जैसे नफरतों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी। क्योंकि मांडर की जनता का प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमें मिला है और उसी प्यार और आशीर्वाद के बदौलत आज फिर एक बार आपके बीच हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राज्य की जनता के साथ छल और प्रपंच किया है। लेकिन इसका माकूल जवाब इसी चुनाव में मांडर की जनता देगी।