logo

लोहरदगा : झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात, फसल और घरों को पहुंचाया नुकसान, दहशत में ग्रामीण

lohardaga_hathi_updates.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत पारही हेसवे गांव में झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी पहुंच गया है, जो किसानों की फसलों के साथ घरों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। हाथी के गांव में आने से आम लोगों में दहशत का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हाथी को क्षेत्र से भगाने में जुटे हुए हैं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
हाथी के क्षेत्र में आने के बाद भी वन विभाग बेखबर है और अब तक मौके पर कोई भी विभागीय कर्मी नहीं पहुंचा है, जिसके कारण ग्रामीण ही हाथी को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह जंगली हाथी गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय में उत्पात मचाने के बाद सीमावर्ती लोहरदगा जिले के पारही हेसवे गांव के इलाके में पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथी को जल्द क्षेत्र से हटाने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

 

Tags - Latest jharkhand news jharkhand Udpates latest jharkhand News jharkhand Updates Latest jharkhand News Gumla Elephant News Elephant News updates Lohardaga News updates lohardaga Elephant News