हजारीबाग:
झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। फिर चाहें वो खेल के क्षेत्र में हो,शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर नौकरी के क्षेत्र में झारखंडवासी हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा ही लेते है। जहां एक ओर ट्वीटर (Twitter) इन दिनों अपनी कंपनी से लोगों को छंटनी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर हाजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के आकाश गौरव को एक कमाल कर दिखाया है। उन्हें ट्वीटर के मालिक एलन मस्क द्वारा सम्मानित (Awarded by Elon Musk) किया है। गौरव को यह सम्मान ट्विटर में उनके बेहतर कार्यों की वजह से मिला है। गौरभ की इस उपलब्धि ने झारखंड का नाम देश दुनिया में रौशन कर दिया है। उनकी इस कामयाबी से उनके परिवार,दोस्तों के साथ पूरे राज्य में खुशी की लहर है।

एलन मस्क ने अमेरिका में किया सम्मानित
हाजारीबाग जिले के एक छोटे से प्रखंड चौपारण से निकाला युवक आज देश-दुनिया में नाम कमा रहा है। गौरव चौपारण प्रखंड ब्लॉक मोड़ स्थित मूर्ति मार्केट के मालिक अरुण वर्णवाल के पुत्र है। गौरव फिलहाल अमेरिका में हैं। प्रभात खबर में छपी खबर के अनुसार उन्हें एलन मस्क ने अमेरिका में सम्मानित किया है। गौरव ने अपने मेहनत के दम पर ट्विटर और उसके मालिक दोनों के दिल में अपनी जगह बना ली है। इससे चौपारण के लोगों के साथ-साथ आकाश के रिश्तेदार भी बेहद खुश हैं। आकाश को यह सम्मान ट्विटर में उनके बेहतर कार्यों की वजह से मिला है। आकाश ने ट्विटर में कई बेहतर कार्य किये हैं, जिसकी वजह से उन्होंने कंपनी में अपना अलग मुकाम बनाया है।

लोगों की दी बधाई
आकाश गौरव को अमेरिका में सम्मानित किये जाने पर उनके परिजन काफी खुश है। गली-महौले में उनकी इस उपलब्धि के चर्चें हो रहे हैं। वहीं गौरव के पिता की कंपनी के एमडी को शुक्रिया कहा है। साथ ही पड़ोसी और दोस्तों ने गौरव को ढ़ेरों बधाई दी है।