चाईबासा:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ (Encounter between police and Naxalites) हो गई है। मामला गुरुवार को गोईकेरा थाना के सीमावर्ती क्षेत्र हुआ है। इस मुठभेद में दो जवानों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। इस बात की पुष्टि डीआईजी अजय लिंडा (DIG Ajay Linda) ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है।
