चक्रधरपुर:
झारखंड में नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की कोशिश लगातार जारी है। इसे लेकर पुलिस राज्य के कई हिस्सों में सर्च अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार देर रात चक्रधरपुर में पुलिस और पीएलएफआई नक्सलियों आमने-सामने हो गए। जहां दोनों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इस बारे में पश्चिम सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा है कि इस मुठभेड़ में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस के हाथ नक्सलियों का एक राइफल और कुछ सामान लगा हैं। इसी जांच की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी नक्सलियों के विरुद्ध हमारा अभियान जारी रहेगा।

गुप्त सूचना के आधार पर चलाया अभियान
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित बांगुर जंगल में दिकी लता गांव के पास पीएलएफआई नक्सलियों का एक ग्रुप के आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अभियान चलाया। इस अभियान में 109 बटालियन सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवान शामिल थे। जिसका नेतृत्व बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार ने किया। इस दौरान कनसिया और दिकीलता के पास पुलिस और नक्सली आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से करीब 25 से 30 राउड गोलियां चली। इस मुठभेड़ में किसी के घायल होने की खबर फिलहाल तक नहीं है।