logo

लोहरदगा : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली

naxalite4.jpg

लोहरदगा:
लोहरदगा का नक्सली मुक्त बनाने के लिए सुरक्षाकर्मियों की कोशिश लगातार जारी है। CRPF 158 बटालियन और झारखंड पुलिस की इलाके में अभियान चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह पेशरार थाना क्षेत्र स्थित कोर्गो गांव में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में दो नक्सली को गोली लगने की भी सूचना है। पुलिस के सूत्रों की माने तो रविंद्र गंजू दस्ते के नक्सली चंद्रभान पहन और गोविंद विद्या नामक दो नक्सलियों को गोली लगी है। हालांकि घटना के अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


अमन गंजू ने किया सरेंडर
बता दें कि बुधवार (28 दिसंबर) को 15 लाख का इनामी नक्सली अमन गंजू ने सरेंडर कर दिया है। बुधवार को पुलिस और CRPF के अधिकारियों के सामने उसने सरेंडर किया है। अमन लंबे समय से झारखंड के लातेहार,लोहरदगा,गुमला के इलाकों में सक्रिय था।