logo

मोरहाबादी : इंफोर्समेंट टीम पहुंची मोरहाबादी, अधिकारियों का आदेश मिलते ही हटाई जाएगी दुकान

84f2b139-c7c1-474e-8eae-5efa69a1e8b4.jpg

रांचीः
मोरहाबादी मैदान में नगर निगम की इंफोर्समेंट की टीम पहुंची हुई है। टीम ऊपर से आदेश का इंतजार कर रही है, जिसके बाद सभी दुकानों को हटा दिया जायेगा। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ मौजूद है। इंफोर्समेंट ऑफिसर सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि दुकानों को हटाने के लिए टीम पहुंची हुई है। जैसे ही सुपीरियर अधिकारी का ऑर्डर आएगा दुकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया जायेगा। 

लाउडस्पीकर से हो रहा एनांउसमेंट 
नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम लाउडस्पीकर से दुकानों को हटाने की अपील भी कर रही है। टीम कह रही है कि मोरहाबादी में धारा 144 लागू है।  दुकानदार खुद हटा ले वरना नगर निगम की टीम दुकानों को जब्त करने का काम करेगी।  इस मौके पर तीन ट्रैक्टर एक जेसीबी और तीन ट्रक मौजूद है। 

गुरुवार की घटना के बाद लिया गया निर्णय
बता दें कि गुरूवार को मोरहाबादी मैदान  के पास गोलीबारी हुई था। जिसके बाद सीएम ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक भी की, एसडीओ ने मोरहाबादी में धारा 144 लागू कर दिया है साथ ही मैदान के आस- पास लगने वाले दुकानों को हटाने का आदेश दिया है।