द फॉलोअप डेस्कः
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ESIC ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में टीचिंग और रिसर्च में करियर बनाने में रुचि रखने वाले वालों के लिए यह अच्छा मौका हैं। उम्मीदवार ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ESIC ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। प्रोफेसर के 8 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 20 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 47 पद के साथ कुल 75 रिक्तियां हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2023 है। उम्मीदवारकी अधिकतम आयु 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट संगठन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जाएगा। आवेदन शुल्क 225 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / नियमित ईएसआईसी उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना है।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एमडी/एमएस/डीएनबी (संबंधित विषय) होनी चाहिए। इस मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। ESIC में प्रोफेसर की सैलरी 2,22,543/- रुपये होगी, एसोसिएट प्रोफेसर 1,47,986/- रुपये होगी वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर को 1,27,141/- रुपये मिलेंगे
