logo

आज भी झारखंड में वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार, कल से राहत मिलने की उम्मीद

rain4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में मौसम ने बीते कई दिनों से करवट बदली हुई है। राजस्थान से बना साइक्लोनिक सर्कुलर का असर बिहार,झारखंड के साथ देश के कई हिस्सो में देखने को मिल रहा है। इस कारण बीते 3-4 दिनों से राज्य के करीब सभी जिलों में बारिश हुई। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में आज भी हल्की बारिश होगी। मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की बात भी कही गई है। मौसम केंद्र के अनुसार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहा जा रहा है 22 मार्च यानि कल से थोड़ी राहत मिल सकती है।


सावधान रहने की अपील
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से भी दूर रहने की नसीहत मौसम विभाग ने दी। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।


जानिए मौसम में क्यों आया बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य के मौसम में यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुई है। पश्चिमी विक्षोभ और ओडिशा तथा बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से नमी पैदा हो रही है और झारखंड की ओर बादल आ रहे हैं जिसकी वजह से बारिश हो रही है। अगले एक से दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इस दौरान खेतों में काम करने वालों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT