logo

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में चयन के लिए परीक्षा आयोजित, 12 जून से नामांकन शुरू

01219.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची सहित राज्य भर में मंगलवार (30.5.2023) को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन के लिए चयन परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन 7 जून को किया जाएगा। इस सूची के आधार पर 12 जून से नामांकन शुरू होगा। बताते चलें कि झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए सीबीएसई संबद्धता प्राप्त 80 उत्कृष्ट विद्यालयों नामांकन के लिए कुल 11986 सीट है। इसकी तुलाना में 41330 आवेदन जमा हुए थे। इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होनी है। 30 मई को आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को सीएम हेमंत सोरेन की ओर से बधाई दी गई।   

सबसे अधिक आवेदन देवघर से आए
सीएम
उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए देवघर से सबसे अधिक 4241 आवेदन आए थे। इसके बाद पलामू से 3524, रांची से 2766, लोहरदगा से 2637, चतरा से 2391 पूर्वी सिंहभूम से 1996, सरायकेला खरसावां से 1929, एवं हजारीबाग से 1859 आवेदन इन स्कूलों में नामांकन को लेकर विभाग को प्राप्त हुए थे। जिसके तहत 30 मई को चयन परीक्षा का आयोजन किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttp://https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N