द फॉलोअप डेस्क
दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के विधायक अपनी अपनी जगह पर खड़े हो गए। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि एक ऐसा परिवार जिसने लोकतंत्र को मजबूत किया उस परिवार के लोगों को परेशान किया जा रहा है। राहुल गांधी की हत्या की जा रही है कांग्रेस विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इधर भाजपा विधायक सदन में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे। मंत्री और झामुमो विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगें । मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्री वेल में आ गए थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT