logo

रांची : उत्पाद विभाग ने मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 600 पेटी और 500 लीटर कच्चा शराब बरामद

sharab_factory.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्पाद विभाग की टीम ने रांची में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। उत्पाद विभाग के टीम ने कार्रवाई करते हुए सिकिदरी में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। यहां बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी में 600 पेटी शराब के साथ-साथ 500 लीटर कच्चा शराब भी बरामद किया गया। इसके साथ मौके से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया। 
बाजार में बिकने वाले कई ब्रांड के नकली शराब इस अवैध शराब फैक्ट्री से बरामद किए गए है। जांच में पता चला कि महंगे ब्रांड के शराब के बोतलों में उनके रैपर लगाकर उसमें नकली शराब भार जाता था और फिर उसे बिहार में खपाया जाता था। 


 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Updates Illegal Liquor factory in Jharkhand ranchi Illegal Liquor factory  Illegal Liquor factory in jharkhand latest ranchi News Excise Department ranchi ranchi latest News ranchi Updates