रांची:
झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस (Jharkhand Pradesh Youth Congress) के एक्सटेंडेड कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें मुख्य रुप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज कृष्णा अल्लावरु (krishna allavaru) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग किया (video conferencing) गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड यूथ कांग्रेस में कुछ जिला ऐसा है जो बेहतर काम कर रही है। कुछ में सुधार की जरूरत है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पहले जिलास्तारीय यूथ जोड़ो और बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर पांच यूथ को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जो कांग्रेस और राहुल गांधी के विचारों को बूथ लेवल पर ले जाने का कार्य करेंगे।

मुस्लिम समुदाय की यूथ कांग्रेस एक सराहनीय कार्य
कांग्रेस विधायक दल के नेता सह झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यूथ कांग्रेस जिसे मुस्लिम समुदाय ने शुरू किया है। वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इससे संगठन मजबूत होगा और हर एक बूथ पर जब यूथ जुड़ेंगे तो आने वाले समय में राहुल गांधी और पार्टी को मजबूत करने में का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि इस कार्य में जहां भी और जैसे भी उनकी आवश्यकता हो यूथ कांग्रेस से मदद ले सकते हैं।
मजबूत उपस्थिति बनाए रखने में सफल है युवा कांग्रेस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस लगातार कार्यक्रमों के द्वारा अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखने में सफल है। समय यह है कि आने वाले लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए और झारखंड सरकार के कार्यों को प्रखंड और बूथ लेवल पर पहुंचाना यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी होगी।
यूथ कांग्रेस और युवा ही हर संगठन की रीढ़
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि यूथ कांग्रेस मजबूत है। यूथ कांग्रेस और युवा ही हर संगठन की रीढ़ होते है। यूथ कांग्रेस को मजबूत करने में उनकी जहां भी जरूरत हो वह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के कार्यों की सराहना की।

ये लोग रहें मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रमन सिंह बंटी, बेरमो विधायक अनूप सिंह, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव से झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन, प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मानस सिन्हा,सत्यम सिंह,प्रिंस भट्ट पहाड़,आफताब आलम,इमरान खान,मेहुल प्रसाद,नीतीश सिन्हा प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत सदैव खान अभिषेक तिवारी विवेक तिवारी एवं तमाम