logo

लोहरदगा : परिजनों ने शादी कराने से किया इंकार तो नाबालिग जोड़े ने कर ली आत्महत्या

sucide2.jpg

लोहरदगा:
लोहरदगा जिले परिजनों द्वारा शादी से मना करने पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रेमिका का नाम पूनम कुमारी है। जिसकी उम्र 14 साल थी। वहीं प्रेमी का नाम बुधन परहैया है। जिसकी उम्र 17 साल थी। पूनम ने चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या की है। वहीं बुधन ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। दोनों की मौत की खबर के बाद गांव में हलचल मच गई है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।


पिछले वर्ष एक साथ हुए है फरार
घटना लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत लावादाग का है। जहां शनिवार शाम दोनों ने जान दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले वर्ष लड़के की शादी तय कर दी गई थी और निमंत्रण पत्र भी बांटा जा चुका था। इसके बाद वह प्रेमिका के साथ फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद मई में दोनों को गांव लाया गया था।