logo

हजारीबाग : बड़कागांव में हाथियों के आतंक से किसानों की फसल पूरी तरह तबाह, मुआवजे की गुहार

kisan10.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की मक्के के फसलों को रौंद डाला है। हालात इतने भयावह हैं कि शत-प्रतिशत फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में वन विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और खेतों का निरीक्षण किया। स्थानीय किसानों ने अधिकारियों को मौके पर ले जाकर फसलों की तबाही दिखाई। हर तरफ सिर्फ उजड़ा हुआ खेत, टूटी फसलें और हताश किसान नजर आ रहे हैं।
किसानों का साफ कहना है कि अगर जल्द ही मुआवजे की व्यवस्था नहीं की गई तो उनके सामने जीवन यापन करना भी मुश्किल हो जाएगा। सरकार से अब वे उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और प्रभावित किसानों को राहत कब तक मिलती है। 

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News hazaribagh news Elephant destroyed farmers farm latest Jharkhand News jharkhand Updates