logo

रांची : जगन्नाथपुर इलाके में ऑटो और कार की टक्कर में 3 बच्चे घायल, रिम्स में भर्ती 

accident13.jpg

रांची:
राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। यहां ऑटो और एक कार में टक्कर हुई है। इस हादसे में तीन बच्चे घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और एक बच्चे को गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को ऑटो से निकाला और रिम्स रांची में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने घर गए

थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो में सवार दो बच्चे और ऑटो चालक घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को हल्की फुल्की चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने घर चले गए हैं। दोनों वाहनों को थाने लाया गया है।