हजारीबाग:
हजारीबाग के कटकमसांडी से भीषण सड़क हादसे (horrific road accident from katakamsandi) की खबर सामने आई है। शनिवार रात गया से ओडिशा जा रही बस (Bus going from Gaya to Odisha) और ट्रक की भिडंत हो गई। इस भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Sheikh Bhikhari Medical College and Hospital) में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 3 महिला और 1 पुरुष शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शव को बस से बाहर निकाला।

बस गया जिले से हजारीबाग के रास्ते ओड़िसा जा रही थी
घटना के संबंध में बताया जाता है कि यात्रियों को लेकर साईं राम नाम की बस बिहार के गया जिले से हजारीबाग के रास्ते होते ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान कटकमसांडी में सामने से आ रही ट्रक और बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गये। जिसमें घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक की जानकारी नहीं मिल पायी
कटकमसांडी थाना प्रभारी आनंद आजाद एवं एसआई गौतम कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए के लिए एम्बुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग भेजा। जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें मयूरभंज जिले के बोड़साही थाना क्षेत्र के मोनू तोड़े तथा अनु नायक पति पंचानन नायक शामिल है। वहीं अन्य मृतक की जानकारी नहीं मिल पायी है।