logo

पूर्वी सिंहभूम : अंगीठी तापते समय घर पर लगी भीषण आग, झुलस कर 55 साल के बुजुर्ग की मौत

bugurg.jpg

रांची:
ठंड के मौसम में घर और खुद को गर्म रखने के लिए लोग अपने घर पर अंगीठी जलाते है। लेकिन कभी ये आराम देने वाली चीज भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमुरबांधी गांव की है। जहां मिट्टी के बर्तन में जल रही अंगीठी ने भयावह रूप ले लिया। इस आग की चपेट में पूरा घर आ गया। जिसमें 55 वर्षीय गोपीनाथ हेम्ब्रम के मौत हो गई है।


खाट से खुद में उठने में असमर्थ था मृतक
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे सोमाई हेम्ब्रम ने बताया कि पिताजी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हाल ऐसी थी कि वह खुद से खाट से उठ भी नहीं पाते थे। बढ़ती ठंड की वजह से हम हंडी मिट्टी के बर्तन पर आग घर गर्म करने के लिए उनके कमरे में छोड़ दिया जाता था। अचानक रात 8 बजे कैसे आग लगी, किसी को कुछ पता ही नहीं चला और पूरा घर आग की चपेट में आ गई जिससे पिता की जलकर मौत हो गयी। साथ ही हमारे 2 बैल भी झुलस गए।

मुआवजा के लिए किया गया पत्राचार
घटना के लेकर सीओ मिथलेश कुमार ने बताया कि प्रशासन के बरिय पदाधिकारियों को मुआवजा के लिए पत्राचार कर दिया गया है। जो मुआवजे की प्रक्रिया होगी मिलेगी बैल के मुआवजे के लिए पसु चिकित्सक को सूचना दे दी गई है। इधर जिला परिसद शिवनाथ मांडी ने मुखिया फुलमुनी मुर्मू के साथ पीड़ित परिवार को तिरपाल एवं रासन दिया।