logo

रांची : बेरमो कोयलांचल में किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

aag31.jpg

बेरमो:
बेरमो कोयलांचल की व्यवसायिक मंडी में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग जरीडीह बाजार में राजकुमार साव के किराना दुकान में लगी। दुकान से अचानक आग की लपटें व धुंआ देखकर मोहल्ले वासी सकते में आ गए तथा शोर मचा कर अन्य लोगों को बुलाया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरा का महौल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस ओर फायर ब्रिगेड के दी गई। फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझने में लग गई। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में लगभग 12 से 13 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है।  फिलहाल अभी तक आग लगने के कारण के पता नहीं चल पाया है। लेकिन  स्थानीय’ लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त कर रहे है।