धनबाद:
धनबाद के सरायढेला थानाक्षेत्र में देर रात हड़कंप मच गया। दरअसल स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें ने आसपास की दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल की गाड़ियों और पुलिस को दी। मौके पर दमकल की टीम ने पहुंच कर घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक नुकसान का सही-सही आकलन नहीं किया जा सका है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
इस आगजनी में करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें पुरी तरह से जलकर राख हो गई। जिसमें सब्जी, किताब, जूता, होटल आदि की दुकानें शामिल हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि असामाजिक तत्वों को देर रात तक यहां शराब का सेवन करते देखा गया था। आग पहले होटल में लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास की सभी दुकानों को चपेट में ले लिया।