द फॉलोअप डेस्क
धनबाद से एक बार फिर आगलगी की घटना सामने आई है। मामला बाघमारा की महुदा मोड़ चौक स्थित गोपाल महतो के कबाड़ गोदाम का है। इस आगजनी में आसपास के कई घरों को चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तुरंत पूरे गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। साथ ही आसपास को कई घर भी इसकी चपेट में आ गए। इधर-धुआ उठने पर इलाके के लोगों को इसकी जानकारी हुए। लोगों में अफरा-तफरी का महौल हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल की गाड़ी को इसकी सूचना दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और दमकल की 9 गाड़ी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का पता नहीं चल पाया है। वहीं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

25 लाख का मशीन भी राख
ग्रामीणों ने बताया कि घटना सुबह 4 बजे की है। इस तरह की घनी आबादी के बीच गोदाम चल रहा है। ऐसे में आसपास के लोगों को भी काफी खतरा है। बता दें कि इस आगजनी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं गोदाम मालिक का कहना है कि अंदर मशीन भी थी। जिसकी कीमत लगभग 25 लाख थी। वह भी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब डेढ़ करोड़ का समान जलकर राख हो गया।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना को लेकर बाघमारा एसडीपी का कहना है जानकारी पाकर हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आग की चपेट में आसपास के घर भी आ गए। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT