logo

धनबाद : कुमारधुबी बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

dhanbad_bazar.jpg

धनबाद:
धनबाद के कुमारधुबी बाजार में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने दर्जनों दुकानों को जलाकर राख कर दिया। धुआं बाहर निकलता देख स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली। लोग दुकानों से आग की लपटें बाहर निकलती देख हैरान हुए।  सूचना मिलने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। दुकानदारों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी गई। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों की संपत्ति जलकर राख
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग बुझने की कोशिश की। लेकिन आग की भयावहता देखते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल की चार गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने में लग गई। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार इस अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसमें चार कपड़े की दुकान 2 दशकर्म भंडार,6 सब्जी की दुकान,सात फल की दुकान जलकर राख हो गए। 

अक्टूबर में भी हुई थी ऐसी घटना
पुलिस ने बताया कि आग कब और कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में लगी है। पुलिस ने बताया कि इस इलाके में आग की यह पहली घटना नहीं है।  इससे पहले अक्टूबर में भी यहां आग लगी थी। जिसमें 12 दुकानें जलकर राख हो गई थी।