रांची:
राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना इलाके में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की खबर जैसे ही इलाके में पहुंची वहां अफरा-तफरी का महौल हो गया। आग की चपेट में आने से 12 दुकानें जलकर खाक हो गए। जिनमें ज्यादातर सब्जी और कपड़े के दुकान है। इसके साथ ही इस आगजनी में लाखों की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस आगजनी के बाद से ही दुकानदार काफी परेशान है।

बोरसी तापने दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम भीषण आग लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बाजार के करीब 1 दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि रात 11:15 में गुदरी बाजार के कुछ युवक बोरसी ताप रहे थे। इसी दौरान आग की लपटें तेज हुई और एक दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग फैल गई। स्थानीय लोगों ने आपको बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। लोगों ने तुरंत दमकल की टीम को और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

करीब 10 लाख संपत्ति जलकर राख
सूचना मिलने के 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आग से कितने का नुकसान हुआ है लेकिन दुकानदारों के अनुमान है कि इस आग में 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि आग लगने की वजह से उनकी रोजी-रोटी का साधन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।उन्हें उनके भविष्य की चिंता सता रही है।