द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के गोंडा थाना क्षेत्र के अर्बन हाट के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में हड़कंप मच गया है। आग लगने की जानकारी तुरंत दमकल की टीम को दी गई। जानकारी पाकर दमकल की टीम तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने किस कारण लगी इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हुई है। वहीं इस आगलगी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

आग की लपटों से दमकल की टीम परेशान
मिली जानकारी के अनुसार उठती लपटों ने गोदाम से निकलते धुआं के ऊंचे गुब्बारे के कारण दमकल की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग की तस्वीर काफी भयावह है क्योंकि गोदाम से लगातार आग की लपटें उठ रही है। पूरा इलाका काले धुएं से भर गया है। इस आगलगी से लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT