logo

कोयलरी क्षेत्र में बच्चों से काम लेने वालों पर करें एफआईआर- उज्जवल प्रकाश

1176.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोयलरी क्षेत्र में बच्चों से काम लेने वाले नियोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करें। साथ ही बाल श्रम काम में संलिप्त लोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ये बातें झारखंड राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश ने खलारी में दी। उन्होंने कहा कि खलारी क्षेत्र में बाल श्रमिकों से काम कराने वाले सभी कंपनियों के प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको मिल कर प्रयास करने होंगे। इस दौरान उन्होंने खलारी में दो अहम बैठकें की। पहली बैठक प्रखंड कार्यालय और दूसरी सेंट्रल कोलफिल्ड के गेस्ट हाउस में की। दोनों बैठकों का उद्देश्य क्षेत्र में बाल श्रम की बढ़ते मामले पर लगाम लगना था। प्रखंड कार्यालय की बैठक में खलारी पुलिस उपाधीक्षक और प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बाल विकास पर्यवेक्षिका और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉ. इरशाद उपस्थित थे। वहीं, सीसीएल गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कंपनी के अधिकारियों से कहा गया कि अपने सीएसआर फंड का 30 प्रतिशत राशि सीसीएल बाल शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण पर खर्च करें।

बाल श्रम को लेकर ये दिए गए निर्देश
- सरकारी योजनाओं (विशेषकर बच्चों से जुड़ी योजनाओं) को धरातल पर उतारने पर अधिकारियों का पूरा फोकस हो।

- आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के तहत बीपीएल परिवार के बच्चों के स्कूलों में 25 प्रतिशत नामांकन शत-प्रतिशत हो।
- कोयलरी क्षेत्र में बच्चों से काम लिए जाने वाले नियोक्ताओं पर एफआईआर में दर्ज करें।
- सभी पंचायतों में सिप्ला कंपनी के द्वारा बच्चों के लिए हेल्थ कैंप लगाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT