logo

बजट सत्र : वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आज पेश करेंगे बजट

budget_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। रामेश्वर उरांव लगातार चौथी बार बजट पेश कर रहे हैं। आज वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव 12 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट के 1,12,000 करोड रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष के दौरान विकास योजनाओं के लिए बजट आकार का 56 प्रतिशत और स्थापना खर्च के लिए 44 प्रतिशत का प्रावधान किए जाने का अनुमान है। बता दें कि गुरुवार को झारखंड विधानसभा में सरकार की ओर से आर्थिक संर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई। 2022-23 के आर्थिक संर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में झारखंड का विकास दर 8.2 प्रतिशत था। जो कि इस साल 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं साल 2023 के लिए विकास दर 7.4% अनुमानित है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में विकास की रफ्तार कमजोर होती दिख रही है। 

चौथे दिन भी विपक्ष का विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन, भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगे

विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। विपक्ष के विधायकों ने भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, खदान को लूटनेवाली सरकार इस्तीफा दो के नारे लगाए। विधायक अमर कुमार बावरी ने कहा कि झारखंड पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री और अधिकारी भरष्टाचार में लिप्त हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होने कहा कि झूठे वादों के बल पर सत्ता में आई यह सरकार जनता के कल्याण की जगह अपनी जेब भरने में लगी हुई है। नियोजन नीति का नहीं बनना, स्थानीय नीति पर जनता को गुमराह करना इस सरकार की नियति है। विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हेमन्त सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण पर काम कर रही है। संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा लगातार कुकृत्य किये जा रहे हैं लेकिन ये सरकार उनके खिलाफ कोई करवाई नहीं कर रही है। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल है। डॉक्टर हड़ताल पर है। सरकार को इसकी सुध नहीं है। राज्य के युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं लेकिन यह सरकार न तो नियोजन नीति बना रही है और न ही स्थानीय नीति। ऐसी सरकार को एक मिनट भी गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT