logo

सुषमा बड़ाईक गोलीकांड  : पूर्व IPS पी नटराजन सहित 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

sushma2.jpg

रांची:
सुषमा बड़ाईक गोलीकांड (sushma badaik shootout)  मामले में अरगोड़ा थाना में पूर्व IPS पी नटराजन (P Natarajan) सहित 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुषमा बड़ाईक के भाई सिकंदर बड़ाईक के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सिकंदर ने अपने बयान में कहा है कि मेरी दीदी ने जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है इस वारदात को अंजाम देने में उनका ही हाथ है। इसके साथ ही पूर्व आईपीएस पी नटराजन, दानिश रिजवान, नाजिर, सुनील बादल, नीरज सिन्हा और अजय कच्छप के खिलाफ FIR किया है। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। जो मामले की छानबीन करेगी।

आरोपियों की छापेमारी में जुटी पुलिस

SIT की टीम रांची सहित कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। SSP किशोर कौशल इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले में अबतक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। पुलिस फायरिंग मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इनमें सुषमा बड़ाईक ने दो दर्जन से अधिक लोगों पर शहर के विभिन्न थानों में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। हो सकता है कि इन आरोपितों में से किसी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।

सहजानंद चौक पर मारी गोली
सुषमा बड़ाईक को मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सहजानंद चौक पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी। जिसमें उन्हें 3 गोलियां लगी है। आनन-फानन में उन्हें पहले रिम्स ले जाया गया। जिसके बाद मेडिका शिफ्ट कर दिया। फिलहाल वो मेडिका में इलाजरत है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।