logo

पलामू : BJP विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के खिलाफ  FIR दर्ज 

BJP विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के खिलाफ  FIR दर्ज 

पलामूः 

मनातू थाना में पांकी से भाजपा विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। यह FIR मनातू बीडीओ सुनील प्रकाश के आवेदन पर दर्ज की गई है। विधायक व अन्य पर मारपीट करने का आरोप है। 353, 66ई आईटी एक्ट भी लगाया गया है। सुनील प्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगी के माध्यम से आवेदन दिया था जबकि अन्य कर्मचारियों ने थाना को अलग से आवेदन दिया था।


क्या है मामला 
फिलहाल विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता का पक्ष सामने नहीं आया है। दरअसल कुछ दिनों पहले पलामू के मनातू प्रखंड कार्यालय में शशिभूषण मेहता प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन करने गए थे। बीडीओ मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद विधायक बीडीओ के सरकारी आवास में गए थे। उस दौरान विधायक ने बीडीओ पर कार्यालय अवधि में शराब पीने का आरोप लगाया था, और धरना पर बैठ गए थे। बाद में सरकारी कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए थे। अब करीब डेढ़ महीने बाद एफआईआर दर्ज की गई है।