रांची:
रांची के गोंदा थानाक्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कर्नल को GST बिल मांगना महंगा पड़ गया। केवल GST बिल मांगने पर कर्नल ने दुकानदार पर मारपीट (Colonel assaulted for demanding GST bill) का आरोप लगाया है। जिसके बाद कर्नल ने दुकान के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह FIR प्रदेश के जाने-माने पटाखा ब्रिकेता ट्रेड फ्रेंड्स (Trade friends) के खिलाफ दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले में एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है जिसमें दुकान के कर्मचारियों ने कर्नल के खिलाफ गोंदा थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम देने की कोशिश
कर्नल द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह दिवाली की छुट्टी पर अपने घर आए हुए है। इसी दौरान वो दिवाली की खरीददारी के लिए बाजार गए। उनके साथ उनका बेटा भी गया था। इसी दौरान कर्नल अपने बेटे के लिए पटाखा खरीदने ट्रेड फ्रेंड्स में पहुंची। जहां उन्होंने पटाखा खरीदा। यहां तक सब ठीक था। लेकिन बिलिंग के बाद कर्नल ने दुकानदार से जीएसटी बिल की मांग की,जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें लाठी,डंडे के साथ रॉड से मारा गया। वहीं इस मारपीट में उनका बेटा बुरी तरीके से घायल हो गया है। कर्नल के बेटे को आंख और कान में गहरी चोट आई है। उनका कहना है कि इस मारपीट के कारण उनके बेटे को कम सुनाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनके जीएसटी बिल मांगने के बाद दुकानदार ने कुछ इशारा किया। देखते ही देखते वहां 10-15 लोग आ गए औऱ हमारे साथ मारपीट करने लगे।

दुकान के कर्मचारियों ने कर्नल पर लगाया आरोप
वहीं दूसरी ओर दुकान के कर्मचारी ने भी गोंदा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कर्मचारी ने कहा है कि कर्नल पटाखा लेने के बाद डिस्काउंट की मांग कर रहा था। नहीं देने पर गाली-ग्लौज पर उतर आया। उसने हमें जाति सूचक गालियां दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुन ली है और मामले की छानबीन में जुट गई है।