logo

फिरायालाल पब्लिक स्कूल के बच्चों का CBSE 12वीं में शानदार प्रदर्शन, 96% के साथ शिवम कुमार बने स्कूल टॉपर

firayalal_cbse.jpg

रांची
फिरायालाल पब्लिक स्कूल, रांची के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025–26 में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल करते हुए सफलता का परचम लहराया. विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है.
शिवम कुमार 96% के साथ बने टॉपर
परीक्षा परिणाम में शिवम कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, हिमांशु कुमार ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ध्रुव राज 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे.
विषयवार इन स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो अंग्रेजी में अनुज कुमार सिंह एवं सत्यम कुमार सिंह ने 95-95 अंक प्राप्त किए. भौतिकी में हिमांशु कुमार ने 95 अंक हासिल किए, जबकि रसायन विज्ञान में ध्रुव राज ने 92 अंक प्राप्त किए. शारीरिक शिक्षा (PHE) में शिवम कुमार ने 98 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, हिमांशु कुमार एवं चहक रानी को 94-94 अंक मिले. आईपी (IP) विषय में मोहित राज एवं कनिष्का सारंगी ने 99-99 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. अर्थशास्त्र में शिवम कुमार ने 93 अंक तथा व्यवसाय अध्ययन (BST) में 99 अंक हासिल किए.

उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल ने स्टूडेंट्स को दी बधाई
विद्यालय की उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विद्यालय को अपने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व है और यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी. विद्यालय प्रबंधन, उप-प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकगणों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

Tags - Firayalal School CBSE Result CBSE Result Firayalal School Ranchi Firayalal School Firayalal School CBSE Result latest Firayalal news