द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह घटना डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में हुई है। जिससे वहां रखे वायर केबल सहित अन्य उपकरण जल राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। 
मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक जनच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिसमें डाटा सेंटर में रखे 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गए है। बाकी अन्य का हुए नुकसान का आकलन नहीं लगाया जा सका है। 
बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगी हो। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं। 16 नवंबर 2018 की शाम पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अचानक ही ऐसे आग लग गई थी। और इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह से जल गए थे। वहीं दूसरी घटना 22 जुलाई 2021 को दोअपह्र में हुई थी। जहां पुलिस मुख्यालय के दुसरे फ्लोर पर स्थित सेक्शन ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। हालांकि उस दौरान कई अधिकारी मौजूद थे तो तत्काल इस पर काबू पा लिया गया था।