logo

रातू थाना परिसर में आग की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल की वाहन, फिर जो हुआ..

ratu_aag.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के रातू थाना परिसर में रविवार सुबह अफरा-तफरा का महौल हो गया। दरअसल थाना में रखें जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस आगजनी में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहन जलकर राख हो गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सूचना के बावजूद भी दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने बालू फेंक कर आग बुझाया। करीब एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
रातू थाना के बाउंड्री वॉल के पास कई जब्त वाहन रखे गए हैं। रविवार सुबह अचानक एक वाहन में आग लग गई। फिर देखते ही देखते आग ने वहां मौजूद कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग देखकर पुलिसकर्मियों ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। लेकिन जानकारी के बावजूद भी दमकल की वाहन नहीं पहुंची। वहीं दूसरी ओर रांची में सुबह से ही हवा तेज चल रही है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। आग फैलता देख पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए मोर्चा संभालता। उन्होंने बालू फेंककर और बाल्टी के पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


आगजनी की वारदातों में बढ़ोतरी
इन राजधानी में आगजनी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे 10 दिनों में भीतर आधा दर्जन स्थानों पर आगजनी की वजह से लाखों का नुकसान हुआ है। अब सोचने वाली ये है कि सूचना के बाद भी दमकल की टीम घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंची।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT