रांची:
नए साल में हेमंत सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक 10 जनवरी यानि आज होने वाली है। बैठक प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होनी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय लिया जा सकता है।

नयी बहालियों का रास्ता खोला जा सकता है
इस कैबिनेट की बैठक में कई ऐसे फैसले लिये जा सकते है, जो साल भर में धरातल पर उतारा जा सकता है। स्थानीयता को लेकर चल रहे विवाद के बीच नयी बहालियों का रास्ता भी खोला जा सकता है। कई सारे अहम पदों को सृजित करने के अलावा कई सारे नये मामलों कोभी मंजूरी दी जायेगी। खास तौर पर बजट सत्र को लेकर भी कुछ तैयारियां की जा सकती है। नये बजट को लेकर इस कैबिनेट बैठक को तैयारी के रुप में देखा जा सकता है