logo

27 मार्च को रांची से देवघर के लिए पहली फ्लाइट, सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी यात्रा

indigo5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची से देवघर एयरपोर्ट के लिए जल्द हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। देवघर के लिए पहली फ्लाइट 27 मार्च को मिलेगी। एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा है कि गोवा व देवघर के लिए रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होनी है उनकी यही कोशिश होगी कि जितना अधिक विमान दूसरे राज्यों के लिए वह चालू करवा सकें। बता दें कि रांची से देवघर के लिए विमान 27 मार्च से दोपहर 3:25 में रवाना होगी और शाम 4:25 पर पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट 1 जून से दोपहर 12:40 पर रवाना होगी और दोपहर 1:35 पर देवघर पहुंचेगी देवघर से रांची का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा हो जाएगा 


गोवा के लिए भी शुरू होगी यात्रा 
इंडिगो ने रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए 20 फ्लाइटों की सूची एयरपोर्ट प्रबंधन को दी है। बता दें कि रांची से गोवा के लिए विमान हर दिन 26 मार्च से शाम 6:45 रवाना होगी और 9:10 में गोवा पहुंचेगी। वहीं रांची से लखनऊ के लिए विमान 28 मार्च से दोपहर 1:40 पर रवाना होगी व 3:00 बजे पहुंचेगी। काफी लम्बे समय से रांची और गोवा फ्लाइट की मांग की जा रही थी।


कितना होगा टिकट का दाम

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी। रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी। रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए किराया 5,412 रुपये है। वहीं गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया 5,755 रुपये है।