logo

कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक संपन्न, प्रत्येक लोकसभा सीट से 3-3 नामों की सूची तैयार

miru.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक कांग्रेस मुख्यालय रांची में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। जिसमें मुख्य अतिथि के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर थे। बैठक में झारखंड की लोकसभा की सभी 14 सीटों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रत्येक सीट के विभिन्न पहलुओं पर विश्लेषण किया गया जिसमें क्षेत्र की भौगोलिक,सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक,जातिगत आंकड़ों, की स्थिति को सामने रखकर ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास किया गया। इस क्रम में प्रत्येक लोकसभा के तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम को चयनित कर अंतिम निर्णय के लिए आलाकमान को भेजा गया है।


न्याय यात्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है 
प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस सभी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए कमर कसकर तैयार हो चुकी है। कार्यकर्ता पूरे उत्साह में है भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से झारखंड में कार्यकर्ताओं के बीच एक नया जोश पैदा हुआ है जो लोकसभा चुनाव तक केंद्र केंद्र की जन विरोधी सरकार के खिलाफ जुनून के रूप में बदल जाएगी और कार्यकर्ताओं का यही जोश केंद्र की नापाक सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। हम केंद्र सरकार की हर गतिविधि पर गहरी नजर रख रहे हैं और जनता भी खुली आंखों से मोदी सरकार द्वारा देश में किये जा रहे समाज विरोधी कृत्यो को साफ-साफ देख रही है, देश में बदलाव का दौर आने वाला है और इसके लिए हमें पूरी ताकत से चुनाव में लगना होगा। हमारी मेहनत और जनता का साथ देश को बदलाव के नए दौर में ले जाएगी।


आलाकमान लेंगे फैसला 
वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने प्रत्येक सीट पर अपनी राय जाहिर की है और चुनाव समिति के सभी सदस्यों की राय से लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और गठबंधन तथा प्रत्याशियों के चयन के लिए आलाकमान को अधिकृत कर दिया गया है आलाकमान का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी दल चुनाव लड़ने के लिए सभी सीटों पर तैयारी करती है लेकिन गठबंधन की भी बातें सामने हैं। समय अनुसार गठबंधन पर निर्णय होने के पश्चात इसमें सीटों एवं प्रत्याशियों के संबंध में अंतिम निर्णय आला कमान द्वारा लिया जाएगा।