द फॉलोअप डेस्क
तेलुगू कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड में पहली बार तेलुगू समुदाय की पहली प्रांतीय बैठक सोमवार को आयोजित हुई। झारखंड में वर्षों से तेलुगू भाषी रहते आ रहे हैं। खासकर HEC, Hatia, CCL, CMPDI और भी बहुत सारे क्षेत्रो में कर्मचारी के रूप में और रांची के शहरी क्षेत्रों में इनकी संख्या अधिक है। मालूम हो कि भारत में तेलुगू भाषियों के लिए तेलुगू कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन पूरे देश में अपना कार्यक्रम चलाते रहता है। एसोसिएशन का मुख्य मकसद तेलुगू भाषियों को हर तरह का सहयोग देना होता है। भारत के अन्य राज्यों में भाषाई भिन्नता के कारण इनके समक्ष कई परेशानी आ जाती है। तेलुगू कम्यूनिटी वेलफेयर एसोसिएशन इन्हें हर तरह से मदद करता है। शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य ज़रूरी सहयोग देकर एसोसिएशन अपना फर्ज निभाता रहा है।

जरुरतमंदों की सहायता करने की कही गई बात
झारखंड में इस तरह का सम्मेलन पहली बार आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के आयोजन में सी श्रीनिवास, देवी प्रसाद, बीए रेड्डी और एल बालकृष्णा ने मुख्य भूमिका निभाई। सम्मेलन में झारखंड तेलुगू सेना (जमशेदपुर) के प्रेसिडेंट धर्मा राव और संयुक्त सचिव वी मल्लेश्वर राव ने तेलुगू कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन के बारे में लोगों को बताया। साथ ही एसोसिएशन से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता करने का सुअवसर नहीं खोने देने की बात कही गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT