logo

23 और 24 अगस्त को रांची में होगा पहला राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन

mahila_police1.jpg

 रांची 

23 और 24 अगस्त को रांची में पहला राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन आयोजित होगा। सीएम हेमंत सोरेन ने आज इसकी जानकारी दी है। सम्मेलन में पुलिस महिला पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सम्मान से संबंधित कार्यक्रम होंगे। साथ ही महिला पुलिस के अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया जायेगा। दी गयी जानकारी के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की जायेगी। वहीं, पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और पदोन्नति पर भी विमर्श किया जायेगा। समारोह में महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग पर बात होगी।

 
 

Tags - Women PoliceConferenceJharkhand News