logo

मछली मारने गए मछुआरे का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

drowning13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में एक मछुआरे की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला दुर्गास्थान रानी तालाब का है जहां आज सुबह एक मछुआरा का शव तैरता हुआ पाया गया है। मृतक की पहचान परसाटांड निवासी बेंगा मल्लाह के रुप में हुई है। 
घटन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। वहीं लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। 
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बेंगा मल्लाह 20 साल से इसी तालाब से मछली मारकर अपने घर परिवार भरण पोषण करते थे। और कल सुबह 4:00 बजे घर से मछली मारने के लिए निकले थे। लेकिन रत भर वह घर नहीं लौटे। जिसके बाद लोगों ने छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच खबर मिली कि दुर्गा स्थान रानी तालाब में एक शव मिला है। जब लोग पहुंचे तब देखा कि शव बेंगा मल्लाह की है। 

Tags - jharkhand news jahrkhand latest news jharkhand khabar giridih news giridih latest news giridih khabar giridih update crime news giridih crime news