logo

झारखंड में खेल को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा FJCCI

झारखंड में खेल को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा FJCCI

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के स्पोर्ट्स उप समिति राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहयोग करेगी। प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने एवं खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उप समिति आज बैठक हुई। इसमें वर्षभर की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा स्पोर्ट्स स्पॉंशरशिप, इन्वेस्टमेंट, खेल संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के विकास तथा एडवेंचर एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विमर्श किया गया। उप समिति चेयरमैन सुमित कक्कड़, गौतम शाही और राजकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारी उप समिति का लक्ष्य व्यापार जगत, खेल और युवाओं को एक मंच पर लाकर झारखंड में एक सशक्त खेल वातावरण का निर्माण करना है। इस दिशा में हम वर्ष भर प्रयासों को गति देंगे। चर्चा के क्रम में सदस्यों ने झारखण्ड में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री व मैन्युफैक्चरिंग हब की स्थापना की आवश्यकता पर चर्चा की। यह कहा कि राज्य में इसके आरंभ होने से यहाँ के लोगों को सुविधा होगी और बहुतायत संख्या में रोजगार का सृजन भी होगा। 

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की है। खेलों के विकास को केवल सरकार की जिम्मेदारी मानने के बजाय इसमें व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत की सक्रिय भागीदारी भी जरुरी है। झारखण्ड चैंबर इस दिशा में स्पोर्ट्स स्पॉन्सरशिप, निजी निवेश, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा को प्रोत्साहित कर विकास करने के लिए सार्थक पहल करेगा। उपाध्यक्ष विकास विजयर्गीय और उपाध्यक्ष रोहित पोद्दार ने कहा कि उप समिति के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि झारखंड के युवा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारें और राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएं। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को मोराबादी मैदान में रोटरी क्लब ऑफ रांची डाउन टाउन द्वारा कैंसर जागरूकता हेतु 5 किलोमीटर वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। FJCCI इस पहल में एसोसिएट पार्टनर के रूप में सहभागी बनकर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने राज्य के नागरिकों, व्यवसायियों, उद्यमियों एवं युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सह सचिव अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग ने भी झारखंड में खेल के विकास के लिए व्यापार जगत से सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। बैठक में उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष रोहित पोद्दार, राहुल साबू, ज्योति कुमारी,निधि झुनझुनवाला,बलकार सिंह नामधारी, राहुल मजूमदार, विजय कुमार, संतोष अग्रवाल, संजय विजयवर्गीय, मनमीत सिंह उपस्थित थे।

Tags - FJCCIJharkhandSportsInfrastructureWalkathon