logo

गुमला : सदर अस्पताल के कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण, जांच के लिए सैंपल भेजे गए लैब

gumla_food.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार और अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने सदर अस्पताल गुमला परिसर के विभिन्न कैंटीनों में खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वर्मा कैंटीन, सृष्टि प्राण प्रवाह, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र, तथा माँ गंगा एंटरप्राइज का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी संस्थानों को निर्देशित किया गया कि खाद्य सामग्री प्रयोग करने से पूर्व उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट, एवं लाइसेंस नंबर की जांच अनिवार्य रूप से करें। सभी कर्मचारियों को एप्रन, हेडगियर, और ग्लव्स का प्रयोग करना आवश्यक है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। संबंधित सभी इकाइयाँ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस अवश्य प्राप्त करें। सभी कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि खाद्य तैयार करने वाले कर्मचारी स्वस्थ हैं और किसी भी संक्रामक बीमारी से ग्रसित नहीं हैं।
निरीक्षण के दौरान माँ गंगा एंटरप्राइज से हल्दी पाउडर एवं मिक्स मसाला के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए। श्री गुग्गी ने स्पष्ट किया कि यदि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में कमी या मानकों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित इकाई पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु कुमार एवं सूरज कुमार भी उपस्थित रहे।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News Gumla News Gumla news updates latest Gumla News Gumla News Updates Gumla Latest news