logo

बोकारो : भेद कराए जाति तो मेल कराए पंचायत चुनाव, महिला आरक्षित सीट के लिए प्रेमिका से रचाई शादी

bokaro1.jpg

बोकारोः
झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। हर प्रत्याशी अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रहा है कि जीत उनके पक्ष में हो। इधऱ चुनाव होने की घोषणा के बाद एक से बढ़कर एक रोचक कहानी सामने आ रही है। उनमें से एक कहानी सामने आई है बोकारो के नावाडीह प्रखंड से। 


क्यों कर ली शादी 
जिला परिषद टिकैत महतो ने चुनाव को देखते हुए अपनी प्रेमिका कुमारी खुशबू से शादी कर ली है। खुसबू एमबीए की पढ़ाई कर चुकी है। कहा जा रहा है कि  टिकैत महतो  का कैरियर संवारने के लिए खुशबू ने ये शादी की है। दरअसल जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 इस बार जनरल महिला के लिए आरक्षित है। सीट महिला के लिए आरक्षित हुआ तो टिकैत ने अपनी प्रेमिका के सामने  शादी का प्रस्ताव रखा। 


परिवार वाले राजी हुए 
दोनों घरवाले इस शादी को लेकर राजी नहीं थे। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। कोर्ट मैरिज करते दोनों के परिवार वाले राजी हो गये। दोनों की रीति रिवाज के साथ मंदिर मे शादी कराई गई।