logo

साहिबगंज में वन विभाग के बड़ी कार्रवाई, 15 बोटा सिसम-सेमल लकड़ी जब्त

er5n7w84n74w.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले में शुक्रवार की रात वन विभाग की टीम ने चाणन गंगा किनारे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से काटी गई 15 बोटा सिसम और सेमल लकड़ी को जब्त किया गया। यह कार्रवाई वनरक्षी अंकित झा के नेतृत्व में की गई।
मौके पर लकड़ी जब्त कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कटाई और परिवहन में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के बाद संबंधित तस्करों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

Tags - Jharkhand News updates jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand news updates latest Jharkhand News latest Sahibganj News Sahibganj News Updates Sahibganj News updates Sahibganj Updates Sahibganj News in hindi