द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सखुआ की बहुमूल्य लकड़ी की तस्करी को नाकाम कर दिया है। कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल पर लदे सखुआ की कीमती लकड़ी को जब्त किया गया है, हालांकि जंगल का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।.jpeg)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाल्हे गांव में हाथी के विचरण की सूचना पर वन विभाग की टीम व हाथीदल गांव में हाथी भगाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पाल्हे–चिनियां मुख्य सड़क पर दो मोटरसाइकिलों पर सखुआ की लकड़ी लादकर ले जाए जा रहे तस्करों पर टीम की नजर पड़ी। जैसे ही तस्करों ने वन विभाग की टीम को पास आते देखा, वे मोटरसाइकिल और लकड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।.jpg)
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चिनियां प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार ने बताया कि “मोटरसाइकिल समेत सखुआ की कीमती लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। लकड़ी तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।” साथ ही उन्होंने लकड़ी तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में लकड़ी तस्कर अब भी समय रहते सचेत हो जाएं, पकड़े जाने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जब्त की गई लकड़ी और मोटरसाइकिल को चिनियां वन कार्यालय लाया गया है।