logo

साहिबगंज : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 2 वाहनों को किया जब्त

jyuyut.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वन विभाग की टीम ने गुरुवार को राजमहल क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर अवैध लकड़ी से भरे दो वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक टेंपू और एक भुटभुटिया वाहन को पकड़ लिया, जबकि वाहन चालकों ने वन विभाग की मौजूदगी देख कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान टेंपू से 7 पीस सेमल का बोटा और भुटभुटिया वाहन से लगभग 1000 पीस चिरान लकड़ी बरामद की गई। यह लकड़ी अवैध कटाई की बताई जा रही है, जिसे लकड़ी माफिया द्वारा तस्करी के लिए एकत्रित किया गया था।
वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने बताया कि उन्हें अवैध लकड़ी माफिया की गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध लकड़ी कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस छापेमारी अभियान में वनरक्षी पप्पू यादव, वनकर्मी रूपेश, श्याम, नारायण सहित अन्य कर्मी सक्रिय रूप से शामिल थे। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध कटाई और तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना वन विभाग को देते रहें ताकि ऐसे काले कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


 

Tags - Jharkhand News Updates Sahibganj Van Vibhag Sahibganj Van Vibhag Sahibganj van Vibhag news Sahibganj van Vibhag news Updates latest jharkhand News jharkhand News updates latest updates latest updates Jharkhand News